फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   somewhere people people are facing problem for water, somewhere wastage of water

कहीं पानी की किल्लत तो कहीं बर्बादी

Sat, 02 Feb 2019 11:17 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: gangotri gangotri Updated Sat, 02 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
somewhere people people are facing problem for water, somewhere wastage of water
पुलहिंडोला में पानी भरने के लिए नल में खड़ी महिलाएं। - फोटो : amar ujala

\कहीं पानी की एक-एक बूंद का संकट है तो कहीं पानी की बर्बादी को बचाने का कोई उपाय नहीं है। लोहाघाट विकासखंड के पुलहिंडोला में लोगों को पानी भरने में लंबा समय बर्बाद करना पड़ रहा है। वहीं लोहाघाट शहर में कई जगह पेयजल लाइन में लीकेज के चलते पानी बर्बाद हो रहा है। नागरिकों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द लीकेज की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने लीकेज बंद नहीं कराने ेपर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।  

विज्ञापन


शहर को हर रोज करीब 13 लाख लीटर पानी की जरूरत है लेकिन लीकेज और अन्य वजहों से लोगों को बमुश्किल सात लाख लीटर पानी मिल पा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, त्रिभुवन बोहरा, धर्मानंद पांडेय, केदार बोहरा, मनोज खर्कवाल, राजू बिष्ट, नवीन राम आदि का कहना है कि शहर की बनस्वाड़ पेयजल योजना के पाइप के राइकोट मार्ग में अक्सर क्षतिग्रस्त होने से कई हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


मीना बाजार, एसडीएम कोर्ट मार्ग, डिग्री कॉलेज तिराहे, राय चक्की के पास, एलआईसी कार्यालय के नजदीक, शीतला माता मंदिर के पास पाइपों से हो रही लीकेज से पेयजल किल्लत बढ़ रही है। नागरिकों का कहना है कि जल संस्थान कामचलाऊ व्यवस्था से पाइप लाइन को ठीक कर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन को स्थायी रूप से ठीक न करने पर वह बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। नागरिकों ने जल संस्थान से लीकेज ठीक करने और पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार लाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान उर्मिला, सावित्री, पार्वती, शांति आदि का कहना है कि पुलहिंडोला में लोगों की पेयजल समस्या की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है।  

बनस्वाड़ पेयजल योजना की पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। अब शहर की पाइप लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने का कार्य शुरू किया गया है।  
पवन बिष्ट, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed