फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Soil erosion

खेतखेड़ा में तेजी से भू-कटाव कर रहा किरोड़ा नाला, ग्रामीण चिंतित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Soil erosion
टनकपुर में खेतखेड़ा की ओर कटाव करता किरोड़ा नाला। - फोटो : TANAKPUR
किरोड़ा नाले के ऊफान से खेतखेड़ा गांव में तेजी से कटाव हो रहा है। ग्रामीणों की कई बीघा भूमि कटाव की भेंट चढ़ रोखड़ में तब्दील हो चुकी है। चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने को शीघ्र सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एक ओर से शारदा तो दूसरी ओर किरोड़ा नाला ग्रामीणों की कृषि भूमि को रोखड़ में तब्दील कर रहे हैं। वायर क्रेट्स डालकर शारदा से हो रहा कटाव रोका तो किरोड़ा नाला तबाही मचा रहा है। निवर्तमान ग्राम प्रधान सुंदर सिंह के मुताबिक बारिश से उफान पर आते ही किरोड़ा नाला गांव की ओर तेजी से भू-कटाव करने लगता है। जिससे कृषि योग्य भूमि रोखड़ में तब्दील हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बीघा भूमि कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कई बार कटाव की रोकथाम के उपाय का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेज बारिश में कटाव से गांव को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतखेड़ा में भू-कटाव की रोकथाम के कार्य का दैवीय आपदा में प्रस्ताव भेजा है, मंजूरी और बजट मिलते ही सुरक्षा कार्य शुरू कराया जाएगा। डीसी कांडपाल, एसडीओ सिंचाई विभाग टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed