फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   soccer match in Champawat

उदयन स्कूल और विद्या मंदिर ने जीते मैच

Thu, 28 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 28 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
soccer match in Champawat
चंपावत में जारी रहे फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में बृहस्पतिवार को उदयन इंटरनेशनल स्कूल ने न्यू बीयरशिवा को और विद्या मंदिर ने जीआईसी को हराया। गोरलचौड़ मैदान पर हुए पहले मैच में उदयन और न्यू बीयरशिवा की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में उदयन के हर्षित ने मैच का एकमात्र गोल किया।

विज्ञापन


पूरे मुकाबले में यही अकेला गोल हुआ। दूसरे मैच में विद्या मंदिर ने जीआईसी को 2-1 से हराया। पहले हाफ में जीआईसी के आशीष ने फ्री-किक पर गोल किया। विद्या मंदिर के अनिकेत ने पेनाल्टी के जरिए किए गोल से मुकाबला बराबरी पर ला दिया। बाद में विद्या मंदिर के अनिकेत ने एक और गोल कर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन


रेफरी और लाइनमैन योगेशनाथ, रितिक तड़ागी और सचिन रंसवाल थे। शुक्रवार को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल माडर्न स्कूल और एबीसी आल्मा मैटर स्कूल के बीच होगा। जवाहर नवोदय की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed