फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   So come find time doctor

फुर्सत मिली तो ही आते हैं डॉक्टर

Fri, 19 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट Updated Fri, 19 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

गुमदेश क्षेत्र के एकमात्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलहिंडोला में डॉक्टरों के फुर्सत में आने के कारण रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में गुमदेश के विभिन्न क्षेत्रों से रोगी आते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कोई अता-पता नहीं रहता है। नतीजतन लोग झोलाछापों के यहां इलाज कराने के लिए विवश हो रहे हैं।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पाटनी का कहना है कि पुलहिंडोला में क्षेत्र का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है, जहां पहले भी डॉक्टर फुर्सत से आते थे। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने पर व्यवस्था थोड़ी पटरी पर आ गई थी। इसके बाद पुन: अस्पताल पूर्व स्थिति में आ गया है। सीएमओ डा.विनोद टोलिया का कहना है कि पुलहिंडोला क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां पर्याप्त डॉक्टर और दवाओं की व्यवस्था की गई है। उनके संज्ञान में डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने की बात आने पर उन्होंने स्वयं औचक निरीक्षण किया तथा लोहाघाट के चिकित्साधीक्षक को वहां की व्यवस्था पर नजर रखने का  निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed