फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Snowfall in Champawat

बर्फबारी के कारण चांदी के मुकुट से सज गई हरीभरी धरती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Champawat
बर्फबारी के बीच चंपावत का नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। इस सीजन में लगातार दो दिन तक हुई बर्फबारी से क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बर्फ की चादर में लिपट गया। दो इंच से पांच इंच तक बर्फ पड़ी। हिंगलादेवी, ललुवापानी, क्रांतेश्वर, मानेश्वर, चंपावत, लोहाघाट, देवीधुरा, खेतीखान, बाराकोट आदि में जमकर बर्फबारी हुई। कई जगह आवाजाही प्रभावित होने से जनजीवन भी अस्तव्यस्त हुआ लेकिन वहीं सैलानियों ने बर्फबारी का लुत्फ भी खूब उठाया।
विज्ञापन

बर्फबारी के दिलकश नजारे से सैलानी गदगद हो गए। बर्फबारी से किसानों और लोगों के चेहरे खिल गए। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों ने को दोपहर बाद हुई बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। लोग घरों की छतों और सड़कों में उतरकर बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर मारने लगे। अद्वैत आश्रम मायावती एबटमाउंट, देवीधुरा, देवीधार की पहाड़ियों में बर्फ का आनंद लेने के लिए लोग उमड़े। बच्चे भी बर्फ का गोला बनाकर एक-दूसरे पर मार करते नजर आए।
विज्ञापन

बर्फबारी से सेब के उत्पादन के लिए अनुकूल तापमान
चंपावत/लोहाघाट। कृषि विज्ञान केेंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि दो दिनों तक हुए हिमपात से कृषि एवं बागवानी को नया जीवनदान मिला है। खेतों में पर्याप्त नमी है। बर्फबारी के कारण गेहूं और मटर की खेती को लाभ पहुंचेगा। मौसम साफ होने के बाद तापमान बढ़ने पर दोनों ही फसलों की ग्रोथ बढ़ेगी। बर्फबारी सेब उत्पादन के लिए उपयुक्त है। मौसम साफ होने के बाद किसान मटर, गेहूं, जई की फसलों में यूरिया का छिड़काव करें। जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस ने बताया कि बर्फबारी से प्राकृतिक जल स्रोतों रिचार्ज होंगे। इससे गर्मियों में भी पानी की कमी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद भी बुजुर्ग बरतें सावधानी
चंपावत। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि बुजुर्ग लोगों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। नसें सिकुड़ने से रक्तचाप, हृदयगति से लेकर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए बुजुर्ग लोग घर से बाहर न निकलें, ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े जरूर पहनें। गरम पानी से लेकर गरम तासीर का भोजन करें।

बर्फबारी के बीच चंपावत शहर का विहंगंम नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी

बर्फबारी के बीच चंपावत शहर का विहंगंम नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed