{"_id":"5c4a0d64bdec22130951ffb5","slug":"snow-open-when-snow-is-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुला तो बर्फ हटाने में जुटे हिमवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुला तो बर्फ हटाने में जुटे हिमवीर
Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो,डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो,डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
धारचूला के गुंजी चौकी से बर्फ हटाते आईटीबीपी जवान।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस सीजन में काफी बर्फबारी हुई है। बृहस्पतिवार को मौसम खुलने के बाद भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को तैनात हिमवीरों ने बार्डर आउट पोस्टों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बर्फीले तूफान की आशंका को देखते हुए जवानों को अलर्ट पर रहने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
धारचूला व्यास घाटी के छियालेख, गर्ब्यांग, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, ज्योलिंगकांग, कुटी आदि जगहों पर आईटीबीपी की बार्डर आउट पोस्ट हैं। सीमा की सुरक्षा को इन जगहों पर हिमवीर लगातार गश्त में रहते हैं। एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट तक पेट्रोलिंग की जाती है। पिछले दो दिनों में क्षेत्र में काफी अधिक हिमपात हुआ है। आईटीबीपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मौसम खुलने पर चौकियों से जमा बर्फ को हटाने का कार्य शुरू किया गया। काफी अधिक बर्फ जमा होने से इसे हटाने में भी हिमवीरों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
कहां कितनी बर्फबारी
कुटी: 150 सेंटीमीटर
ज्योलिंगकांग: 220 सेंटीमीटर
नाभीढांग: 210 सेंटीमीटर
कालापानी: 150 सेंटीमीटर
गुंजी: 100 सेंटीमीटर
गर्ब्यांग: 70 सेंटीमीटर
छियालेख: 80 सेंटीमीटर