{"_id":"61e31224209f890df9394fa4","slug":"smugling-of-timber-tanakpur-news-hld451068280","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग व पुलिस ने साल की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग व पुलिस ने साल की लकड़ी पकड़ी
विज्ञापन
वन विभाग और पुलिस की पकड़ में अवैध लकड़ी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त गश्ती दल ने एक मैक्स वाहन से अवैध रूप से साल की चिरान इमारती लकड़ी जब्त की है। वन विभाग ने वाहन जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है।
ठूलीगाड़ पुल के पास पूर्णागिरि से टनकपुर की तरफ आ रहे वाहन मैक्स को रोक जांच करने पर वाहन की छत पर पन्नी से ढके साल के 21 नग चिरान बरामद किए गए। वाहन चालक के पास साल चिरान के लिए कोई भी वैध कागजात नहीं थे। वाहन को वन विभाग ने जब्त कर वन परिसर लीसी डिपो में खड़ा करा दिया।
वन विभाग ने वाहन पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, उत्तराखंड इमारती लकड़ी अधिनियम नियमावली 2012 की धारा 41, 42 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी लकड़ी के संबंध में वन विभाग पूछताछ करने, जांच में जुट गया है। संयुक्त टीम में वन दरोगा भरत नेगी, बीट अधिकारी अजय सिंह, विपिन चंद्र आर्य, ठूलीगाड़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह मनराल, कांस्टेबल मंजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
अवैध खनन में जब्त वाहनों पर 10-10 हजार का जुर्माना
टनकपुर (चंपावत)। दो दिन पूर्व शारदा नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध खनन करने के जुर्म में वन विभाग की एसओजी टीम ने दो वाहन जब्त किए थे। इन पर वन विभाग ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बृहस्पतिवार को शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में निरीक्षण को पहुंची वन विभाग एवं एसओजी की टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध खनन कर रहे दो वाहनों को जब्त किया था। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध खनन करने वाले इन वाहन स्वामियों पर वन विभाग ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।