फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugling of Rosin in Champawat

मंगललेख में कैंटर से बरामद हुआ 234 टिन अवैध लीसा, चालक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Smugling of Rosin in Champawat
मंगललेख के पास कैंटर में रखा अवैध लीसा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। वन महकमे ने लधिया घाटी क्षेत्र से लीसे के 234 टिन लेकर जा रहे यूपी नंबर के एक कैंटर को पकड़ लिया। यह लीसा ट्रक में बने केबिन में छुपाकर ले जाया जा रहा था। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वन रेंजर हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि वन विभाग के भिंगराड़ा रेंज की टीम शनिवार रात गोलडांडा बीट के मंगललेख क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम ने अवैध लीसे से भरा एक कैंटर रोका तो उसका चालक मौके से भाग निकला। तलाशी लेने पर इसमें लीसे से भरे 234 टिन बरामद हुए। इनमें से 142 टिन चोरी के लिए बनाए गए गुप्त केबिन से बरामद हुए जबकि शेष 92 टिन कैंटर के पिछले हिस्से में रखे थे। चालक के फरार होने के कारण आरोपी का नाम पता नहीं चल सका। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा दीवान बोहरा, विनोद प्रकाश जोशी, भुवन भट्ट, मोहन सिंह, यशवंत सिंह आदि थे। इससे पहले अगस्त 2018 को अल्मोड़ा जिले की सीमा से लगे वालिग गांव के पास दो पिकअप से 240 टीन लीसा बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed