फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sloganeering in champawat

उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला 

Tue, 25 Jul 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। 
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  Updated Tue, 25 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering in champawat
पानी का मूल्य बढ़ाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जल संस्थान की ओर से पानी के बिल में बढ़ोतरी से भड़के उपभोक्ताओं ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। मंगलवार को एकजुट लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जल संस्थान समेत शासन-प्रशासन के खिलाफ गुबार निकाला। कहा कि डबल इंजन की सरकार में उनकी परेशानियां कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। आंदोलनकारियों ने एडीएम हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल मूल्य में की गई मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत छतार वार्ड एक, पुनेठी, मादली वार्ड के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छतार वार्ड की सभासद शकुंतला गोस्वामी का कहना था कि पानी मिलता नहीं है, इसके बावजूद बिल अधिक राशि के मिले हैं। आक्रोशित लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मादली के गिरीश पांडेय ने कहा कि किसी भी जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को जल संस्थान के ईई आरके वर्मा से शिकायत की तो जवाब मिला कि जिसको परेशानी हो रही है वह अपने कनेक्शन कटवा लें। इससे आक्रोशित लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम हेमंत वर्मा को सौंपा। इसमें कहा गया है कि पहले जल संस्थान की ओर से 300 से 500 रुपये प्रति तिमाही जल मूल्य लिया जाता था लेकिन अब 1500 रुपये तक के बिल थमाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलों में संशोधन न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इनमें प्रेमा जोशी, अनीता बिष्ट, कविता पंत, दीपा तिवारी, किरन नरियाल, सुमित्रा चौबे, चंद्रकला बोहरा, ऊषा उप्रेती, गंगा खाती, पुष्पा जोशी, हेमा उप्रेती, मोती राम जोशी, पंकज तिवारी आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed