फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Skid Holly

भजो रे सब नाम, तरन को, जय भोले भंडारी

Mon, 15 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 15 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में इन दिनों बैठकी होली की धूम मची है। रविवार की रात्रि सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन चंद्र पांडेय के आवास में बैठकी होली हुई। तबला वादक दिनेश बिष्ट ने स्वरचित होली भजो रे सब नाम, तरन को जय भोले भंडारी से बैठकी होली का शुभारंभ किया गया। इसके बाद रोहित पांडेय ने राग श्याम कल्याण में ‘संग फाग रचाऊं, मोहन रंग लीनौ’ पेश किया।

विज्ञापन


दिनेश तिवारी ने काफी राग में ‘गाओ सुहागिनी होरी’, गिरीश पंत ने राग जंगला काफी में ‘एसो ढीट कन्हाई रंग डारो मोपे चटक मटक’, ललित पंत ने राग काफी में ‘होरी हो राजदुलारे’ तथा मेजबान पूरन चंद्र पांडेय ने राग काफी में ‘आयो नवल वसंत सखी ऋतुराज कहायो’ होली पेश की। उमापति जोशी ने राग देश में ‘चलो री सखी सब होली खेलन को तट यमुना के तीर’ तथा रोहित पांडेय ने ‘मन रंग दे करतार’, दिनेश तिवारी ने राग देश में ‘रंग दीन्हि राजकुमार’ और गिरीश पंत ने ‘आज कान्हा मोह लीजो, बांसुरी बजाय के’ गीत पेश किया। इस मौके पर निधि पंत, षष्ठी पांडेय, डा.कीर्तिबल्लभ सक्टा, केके जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed