{"_id":"58b0651b4f1c1bdb2fb22e2a","slug":"siddhanath-being-faithful-to-the-philosophy-of-baba-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन कर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल जा रहे एक श्रद्धालु की अचानक चलते चलते मौत हो गई। मृतक यहां रेलवे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के पैवटपुरा थाना मुंडापांडे निवासी हरी राम (39) पुत्र प्रसादी शुक्रवार को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण सुबह अपने बेटे के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को गया था। दर्शन कर लौटने के बाद वह बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल जा रहा था कि बैराज के पार अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके बेटे के सुपुर्द कर दिया गया है। बेटा शव लेकर अपने मूल निवास रवाना हो गया था।