{"_id":"579a375b4f1c1b356521df99","slug":"shubham-s-dance-vigor","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब गुरुग्राम में डांस के जलवे बिखेरेगा शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुरुग्राम में डांस के जलवे बिखेरेगा शुभम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
शुभम डांसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। शारीरिक रूप से कमजोर और लंबाई में छोटा होने के बाद भी त्यारकूड़ा निवासी 17 वर्षीय शुभम तिवारी में डांस के प्रति गजब का जुनून है। नौ वर्ष की उम्र से ही फ्री स्टाइल डांस में महारथ हासिल करने के साथ वह विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। शुभम की डांस के प्रति दीवानगी को देखते हुए गुरुग्राम हरियाणा की स्टेजवाइव संस्था ने राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता के लिए उसका चयन किया है। शुभम 31 जुलाई को गुरुग्राम में अपने फ्री स्टाइल डांस के जलवे बिखेरेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में इंटरमीडिएट कक्षा में अध्ययनरत शुभम ने अपने जुनून और प्रतिभा के बूते शारीरिक कमजोरी को मात दी है। उसका कहना है कि उसका लक्ष्य डांस के क्षेत्र में नाम कमाना है। शुभम ने डांस का प्रशिक्षण आदित्य डांस एकेडमी से हासिल किया है।
विज्ञापन
वह कहता है कि उसके डांस के जुनून को डांस एकेडमी के निदेशक मुकेश गिरि बाबा ने एक मुकाम दिला दिया है। चंपावत के ही गायक पवनदीप राजन के वॉयस इंडिया बनने के बाद उसे काफी प्रोत्साहन मिला है। उसकी इच्छा पवनदीप की तरह ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच में अपनी छाप छोड़ने की है।
विज्ञापन
विभिन्न डांस प्रतियोगिताओं में शुभम तिवारी छोटी उम्र में ही कई पुरस्कार जीत चुका है। दो माह पहले पिथौरागढ़ में आयोजित किलर डांस प्रतियोगिता में उसने प्रदेश भर में पांच टॉपर डांसरों में स्थान बनाया। इसके अलावा मुडियानी में आयोजित डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वह पहले स्थान पर रहा। ग्रीष्मोत्सव, नंदा-सुनंदा महोत्सव के साथ ही रामलीला मंचन के दौरान शुभम के डांस की डिमांड रहती है।
शुभम का कहना है कि उसके शौक को मंजिल तक पहुंचाने के लिए माता-पिता का प्रोत्साहन काम आया है। छोटे कद का होने के कारण जहां उसे उपेक्षित भाव से देखा जाता था, वहीं पिता हरीश तिवारी ने बेटे के शौक को ही उसकी शारीरिक विकृति से लड़ने का हथियार बना दिया। अब शुभम के डांस के चाहने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।