फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Show the full post vacant guest teachers

रिक्त दिखाएं अतिथि शिक्षकों से भरे पद

Sun, 31 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 31 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों से भरे गए पदों को रिक्त नहीं दिखाए जाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की रविवार को जनपदीय अध्यक्ष पान सिंह मेहता की अध्यक्षता और मंत्री जगदीश अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि इस वजह से लंबे समय से दुर्गम में सेवा दे चुके एलटी पद से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के बाद भी सुगम विद्यालय नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक संघ का कहना है कि काउंसलिंग के माध्यम से हुई अतिथि शिक्षकों की तैनाती सुगम से दुर्गम के क्रम में हुई, जिससे अधिकांश सुगम विद्यालयों में शिक्षकों के पद भरे हैं। दुर्गम में लंबी सेवा दे चुके शिक्षकों को इस नीति का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


संघ ने शिक्षकों के 4600 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में की जा रही देरी को चयनित अभ्यर्थियों का शोषण बताया है। साथ ही सरकार द्वारा 30 जनवरी को एलटी के तीन चरण की नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध किया है। इन विसंगतियों को जल्द दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में संघ के संरक्षक आनंद सिंह ओली, उपाध्यक्ष वाजश्रव आर्य, हीरा भट्ट, अर्जुन सिंह, बबीता, प्रकाश जोशी, रमेश रावत, नरेश राम, सुंदरनाथ, राजेंद्र कुमार गड़कोटी, विपिन उप्रेती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed