फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shooting Range Champawat land no objection proposal

Champawat News: शूटिंग रेंज में खिलाड़ी साध सकेंगे निशाना

Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shooting Range Champawat land no objection proposal
चंपावत। चंपावत में शूटिंग रेंज एक कदम आगे बढ़ गया है। इस रेंज के लिए खेल विभाग को जमीन मिल गई है। नगर पालिका ने जमीन को लेकर अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है। अब अंतिम मोहर के लिए प्रस्ताव खेल निदेशालय भेजा गया है। शूटिंग रेंज बनने से 10 और 25 मीटर में निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 जुलाई 2022 को चंपावत में शूटिंग रेंज बनाने का एलान किया था। शुरुआती अड़चन के बाद शूटिंग रेंज के लिए अब 6617.40 वर्ग फीट जमीन खेल विभाग को देने का प्रस्ताव किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास की जमीन पर नगर पालिका की अनापत्ति मिलने के बाद खेल विभाग ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


15 गुना 41 मीटर जमीन पर प्रथम तल पर इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण प्रस्तावित किय गया है जबकि इसी जमीन के भूतल पर पालिका पार्किंग बनाएगी। शूटिंग रेंज के लिए कार्यदाई एजेंसी सीएनडीएस 496.52 लाख रुपये की टीएसी कराने के बाद आगणन खेल निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शूटिंग के लिए नगर पालिका ने 6617 वर्ग फीट जमीन पर अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया है। अनापत्ति प्रमाणपत्र को मूल रूप में खेल निदेशालय भेजा गया है। मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -बीसी पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed