फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shiv Sena will go for statewide agitation

शिवसेना करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

Sun, 26 Nov 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 26 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena will go for statewide agitation
आंदोलन की रणनीति तैयार करते शिव सेना कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

 नगर में गोवंशज की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर शिवसेना ने सवाल उठाए हैं। शिव सेना कार्यकर्ताओं की बैठक में शीघ्र वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान शिवसेना की लोहाघाट नगर कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। मयंक को नगर अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन



शिवसेना के जिलाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर की अध्यक्षता और महासचिव राजेंद्र कुमार के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने गोवंशज का सिर काटने वाले मामले का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुलिस पता तक नहीं लगा पाई है। सारा दोष बेजुबान कुत्ते पर डालकर पुलिस मामले को रफादफा करने का काम कर रही है। इस मौके पर शिवसेना की लोहाघाट नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें मयंक ओली को नगर अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह बोहरा को नगर महासचिव और कमल गहतोड़ी को नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, राहुल सिंह मेहरा, आशीष राय, आनंद सिंह अधिकारी, राजेंद्र पुनेठा, धर्म जागरण के उमेश पुनेठा, हिमांशु राय, शुभम बिष्ट, पवन पांडेय, दशरथ सिंह, अंकित सिंह, किशोर गड़कोटी, गिरीश चंद्र, ललित मोहन पुनेठा, कमल गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed