{"_id":"74b9ff73f1b496f7dbb14caa69049749","slug":"shay-reached-third-day-gas-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद रसोई गैस सिलेंडर की गाड़ी आई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर महज 3 घंटे में बंट गए। इसके बावजूद 35 से अधिक उपभोक्ता सिलेंडर मिले बगैर लौटने को मजबूर हुए। चंपावत गैस वितरण केंद्र में नवंबर में गैस सिलेंडर की किल्लत रही। मांग के सापेक्ष सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
28 नवंबर के बाद दो दिन तक सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हुई। अलबत्ता मंगलवार को सिलेंडर आए, जिसे पाने के लिए सुबह से ही लंबी कतार लग गई। गैस वितरण केंद्र के प्रभारी एसके वर्मा और प्रकाश मुरारी ने बताया कि 198 सिलेंडर बांटे गए। वैसे चंपावत में करीब 655 का बैकलॉग है। बैकलॉग के चलते लोगों को एक बार फिर से सिलेंडर पाने के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन