फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda drowning while bathing, teenager dies

नहाते वक्त शारदा में डूबा किशोर, मौत

Wed, 30 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 30 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sharda drowning while bathing, teenager dies
शारदा में किशोर राहुल के डूबने की सूचना पर घटना स्थल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शारदा नदी में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आकर विचई गांव के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर जूनियर हाईस्कूल सैलानीगोठ में कक्षा आठ में पढ़ता था। डूबने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस, पीएसी एवं स्थानीय तैराकों की टीम ने किशोर का शव बरामद किया। इधर, बेटे की मौत में मां बेसुध पड़ी है।

विचई स्थित चंद बाग में किराए के मकान पर रहने वाले नरेंद्र शर्मा का चौदह वर्षीय बेटा राहुल शर्मा बुधवार दोपहर अपने एक दोस्त के साथ शारदा नदी में नहाने गया था। कालाझाला आश्रम से करीब तीन सौ मीटर दूर शारदा में नहाते समय राहुल तेज बहाव में आकर डूब गया। उसे डूबता देख उसका दोस्त घबराकर घटना स्थल के पास ही गुमशुम बैठ गया। उसे गुमशुम बैठा देख नदी में खनन कर रहे श्रमिकों ने जब उससे कारण पूछा तो उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी। श्रमिकों के शोर मचाने पर नदी क्षेत्र में मौजूद अन्य श्रमिक एवं ट्रक मालिक वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पीएसी एवं पुलिस के तैराक दल के साथ ही स्थानीय तैराक युवकों की टीम राहुल की खोजबीन को शारदा में गई। एसडीएम अनिल चन्याल एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में करीब डेढ़ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर राहुल को खोजा जा सका। राहुल के मिलते ही उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर, घटना का पता चलते ही राहुल के घर में कोहराम मच गया। घर में मौजूद मां गीता दौड़कर अस्पताल पहुंची और अपने लाड़ले को देखकर सुध खो बैठी। काफी देर अस्पताल की बेंच पर गुमशुम लेटी रही। जिसे बाद में पुलिस ने घर पहुंचाया। उधर, राहुल की बड़ी बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था राहुल
राहुल का परिवार मूलरूप से धारचूला का रहने वाला है। राहुल दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। विदेश में नौकरी के लिए गया उसका बड़ा भाई कुछ दिन पूर्व ही लौटा है, जो इन दिनों काठमांडू में है। छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर वह काठमांडू से टनकपुर के लिए रवाना हो गया है, जो बृहस्पतिवार शाम तक यहां पहुंचेगा।


पिता ने दिल्ली में की है दूसरी शादी, दो साल से नहीं आए घर
राहुल के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। नौकरी के लिए दिल्ली गए राहुल के पिता नरेंद्र शर्मा दो साल से घर नहीं लौटे हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दिल्ली में दूसरी शादी की है, जो अब अपनी दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में ही रहते हैं। राहुल के पिता के घर छोड़ने के बाद मां गीता एवं बड़ा भाई जैसे-तैसे परिवार का खर्चा चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed