फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shaheed Smarak in Banbasa

शहीद स्मारक निर्माण में देरी से पूर्व सैनिक खफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Smarak in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति ने शहीद स्मारक निर्माण की मांग की है। इसके लिए शिष्टमंडल समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद के नेतृत्व में विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने सिंचाई विभाग से शहीद स्मारक निर्माण राशि का आकलन कर मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने विधायक को बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करमचंद मिनी स्टेडियम के पास दो बीघा भूमि पर निर्माणाधीन तहसील स्तर के सैन्य शहीद स्मारक का निर्माण कार्य छह वर्षों से अधूरा है। उन्होंने स्मारक का निर्माण शीघ्र पूरा करवा उसका लोकार्पण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को किस्तों में राशि मिलने से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इस पर विधायक ने सिंचाई विभाग के एसडीओ से स्मारक निर्माण में लगने वाली राशि का आकलन करने के निर्देश दिए। शिष्टमंडल में कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन मोहन चंद, कैप्टन परमानंद कापड़ी, सूबेदार बुद्धिबल्लभ पांडेय, देवी दत्त कापड़ी, प्रेमबल्लभ भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed