फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seven Ayurvedic hospitals of Champawat district upgraded, facilities will increase

Champawat News: चंपावत जिले के सात आयुर्वेदिक अस्पताल हुए अपग्रेड, बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 17 Mar 2024 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 17 Mar 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Seven Ayurvedic hospitals of Champawat district upgraded, facilities will increase
चंपावत। जिले के सात आयुर्वेदिक अस्पताल अपग्रेड किए गए हैं। इन अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पतालों में औषधीय पौधों के गमले लगाकर लोगों को आयुर्वेद की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के सात आयुर्वेदिक अस्पतालों को बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए काम किया जा रहा है। इसे देखते हुए इन अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल टनकपुर, बनबसा, क्वारसिंह, बनलेख, रौसाल, रेघांव और बर्दाखान में सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इन अस्पतालों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। हर अस्पताल में कम से कम 20 गमलों में योजना के तहत एलोवेरा, घृतकुमारी, हरितिका, तुलसी, शंखपुष्पी, दारुहरिडा, गिलीय, गुरुची समेत कई औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इससे लोगों को औषधीय पौधों की जानकारी हो सकेगी। जिले में वर्तमान में 27 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। जिला आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी डॉ. आनंद गुंसाई ने बताया कि सात अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि क्षेत्रवासियों को और बेहतर इलाज मिल सके। इसकी प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed