{"_id":"62910a023503790ac82fff3d","slug":"service-voter-in-champawat-champawat-news-hld4640226152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक के माध्यम से आने लगे हैं सर्विस मतदाताओं के मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक के माध्यम से आने लगे हैं सर्विस मतदाताओं के मतपत्र
विज्ञापन
चंपावत उप चुनाव में डाक मतपत्रों की गणना के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 1406 सर्विस मतदाता हैं, जिन्हें ऑनलाइन मतपत्र (ईटीपीबीएस) भेजे गए हैं। ये सभी मतपत्र डाक के माध्यम से जिले में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचने लगे हैं। इन्हें कोषागार के द्वितालक में रखा जा रहा है। इनकी गणना तीन जून को मतगणना के दिन होगी। सर्विस मतदाताओं की ईटीपीबीएस गणना के लिए कुल 20 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों को शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी ईटीपीबीएस गणना कार्मिकों से कहा कि वह हर जानकारी को भलीभांति सीख लें, ताकि गणना के समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो। नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि ईटीपीबीएस से प्राप्त मतों का सर्वप्रथम ऑनलाइन क्यूआर कोड से मिलान कर स्कैनिंग कर गणना की जाएगी। गणना के लिए कुल छह टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सभी ईटीपीबीएस गणना कर्मचारी आदि रहे।
उपचुनाव में 724 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने डाले वोट
चंपावत। विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान पार्टियों ने घर-घर जाकर मतदान कराया। इसके तहत प्रारूप 12 में कुल 753 ने आवेदन किया गया था, जिनमें से 724 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की ओर से मत डाले गए।