फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Serious drinking water crisis in ward four of Tanakpur

Champawat News: टनकपुर के वार्ड चार में गंभीर पेयजल संकट

Sun, 21 May 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 21 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Serious drinking water crisis in ward four of Tanakpur
नगर के वार्ड चार में हैंडपंप पर पानी के लिए जूझते बच्चे और महिलाएं। संवाद
एक सप्ताह से ठप है जलापूर्ति, घर से दूर लगे हैंडपंप पानी ढोने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन

-विभाग के अधिकारी बोले, भूमिगत जलस्तर हुआ कम, पंप में बढ़ाए जा रहे हैं कॉलम पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर के कई क्षेत्रों में पानी का संकट पैदा होने लगा है। वार्ड संख्या चार रेलवे कॉलोनी में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। परेशान लोगों ने जलापूर्ति जल्द सुचारु नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मौसम में पारा चढ़ने के साथ ही भूमिगत जलस्तर घटने लगता है। पानी की मांग और जरूरत भी बढ़ जाती है। इन दिनों नगर के वार्ड संख्या चार रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट बना है। जरूरत भर का पानी जुटाने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग घर से दूर लगे हैंड पंप से पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। सभासद हुमा अंसारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वकील अंसारी ने बताया कि वार्ड के लोग पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए परेशान हैं। विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा है कि जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुरूस्त नहीं हुई तो वार्ड के लोगों को साथ लेकर विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

फोटो 21 टीएनपी 04 पी।
इनसेट
वार्ड संख्या चार की जलापूर्ति चर्च के पास ट्यूबवेल से होती है। गर्मी के कारण ट्यूबवेल का भूमिगत जलस्तर कुछ कम होने और पंप की दिक्कत से जलापूर्ति प्रभावित हुई है। जलस्तर के अनुरूप पंप में कॉलम पाइप बढ़ाए जा रहे हैं। सोमवार तक जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस कुवार्बी, एई जलसंस्थान, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed