फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Secondary School 450 Computer

Champawat News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगाए जाएंगे 450 कंप्यूटर

Thu, 30 Mar 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Secondary School 450 Computer

विज्ञापन
चंपावत। माध्यमिक विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। जिले के सभी 105 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 450 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से सामुदायिक सहभागिता संसाधन (सीएसआर) मद में दो करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति अभिरुचि विकसित करने के लिए संचालित कंप्यूटर लैब ऑन व्हील के लिए भी सीएसआर मद से 45 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सीएसआर मद से कंप्यूटर उपलब्धता एवं कंप्यूटर लैब ऑन व्हील के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द ही विद्यालयों में कंप्यूटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जीआईसी में सोलर हैंड पंप लगाने का कार्य शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। पेयजल समस्या से जूझ रहे पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ के अच्छी खबर है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की पहल पर जल संस्थान ने विद्यालय परिसर में सोलर हैंड पंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने बताया कि विद्यालय में में बीते तीन सालों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी। वह जल संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों से विद्यालय की पेयजल समस्या के समाधान की मांग करते आ रहे थे। विद्यालय में जनपद-ब्लॉक, संकुल स्तरीय आदि खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए पेयजल समस्या लगातार बनी हुई थी। बताया कि पिछले दिनों उन्होंने व्यक्तिगत रूप से डीएम को ज्ञापन देकर हैंडपंप लगवाने की मांग की थी।


प्रधानाचार्य ने बताया कि डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल संस्थान को हैंड पंप लगाने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर जल संस्थान ने बुधवार से सोलर हैंड पंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष मोहन पाटनी, एसएमसी अध्यक्ष मनोहर करायत, सुभाष राम, रमेश पाटनी, मदन सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह बोहरा ने खुशी जताई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed