फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Science drama in champawat

Champawat News: विज्ञान ड्रामा में जीआईसी सिप्टी और यूनिवर्सल स्कूल ने बाजी मारी

Fri, 25 Aug 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 25 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Science drama in champawat
चंपावत जीआईसी में आयोजित सीमांत विज्ञान महोत्सव में शामिल प्रतिभागी छात्र-छात्राएं। संवाद
चंपावत। अटल उत्कृष्ट जीआईसी में द्वितीय सीमांत पर्वतीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जीवन अनमोल अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अविनाश मागा ने किया। नवीन चंद्र पंत के संचालन में विज्ञान सह समन्वयक भुवन चंद्र जोशी ने महोत्सव की रूपरेखा रखी।
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में हिंदी कविता, अंग्रेजी कविता, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान ड्रामा और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 126 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान ड्रामा सीनियर और जूनियर में क्रमश: जीआईसी सिप्टी और यूनिवर्सल स्कूल प्रथम और जीजीआईसी चंपावत तथा जीआईसी दयारतोली द्वितीय स्थान पर और यूनिवर्सल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कविता वाचन सीनियर वर्ग में मनीषा भट्ट, भावना और प्रीती जोशी, अंग्रेजी कविता में हिमानी जोशी, निकिता भट्ट और तनुजा जोशी, पोस्टर प्रतियोगिता में सिवेन सिंह, नितिन सिंह और दिया गड़कोटी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सीनियर वर्ग में उदयन स्कूल, यूनिवर्सल स्कूल और जीजीआईसी चंपावत पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में लक्ष्मी गहतोड़ी, विक्रम सिंह, बबीता, भावना उपाध्याय, अनीस अहमद, अनिल कुमार, विद्यासागर, संजय, सविता राना, शंकर पांडेय, ममता गहतोड़ी, सुरेश प्रसाद, सुभाष गहतोड़ी, लीला बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed