फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Saras Mela in Tanakpur

Champawat News: प्रांतीय सरस मेले में मिलेंगे महिला समूहों के उत्पाद

Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela in Tanakpur
चंपावत। जिले के टनकपुर में 19 मार्च से 28 मार्च तक दस दिनी राज्य स्तरीय सरस मेला लगेगा। इसकी तैयारी के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित कर उन्हें बाजार दिलाना है। उन्होंने आवश्यक तैयारी के लिए टेंट, साउंड, पेयजल, विद्युत, सफाई, स्टालों के आवंटन, आवास, भोजन, सुरक्षा के साथ ही मेले के दौरान प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मेले के दौरान आग से सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था रख अग्निशमन वाहन और उपकरण रखे जाएं। मेले के दौरान नियमित सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त स्वच्छकों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बाहरी जिलों एवं राज्यों से आने वालीं महिलाओं के आवास आदि की व्यवस्था कर उनके उत्पादों के लिए स्टालों का आवंटन भी समय पर कर दिया जाए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एपीडी विमी जोशी, डीडीओ एसके पंत, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed