{"_id":"6404de8cdf057557ac082a9f","slug":"rural-due-to-lack-of-road-champawat-news-c-8-1-73539-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मोटर मार्ग पर गड्ढों को मिट्टी से पाटने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मोटर मार्ग पर गड्ढों को मिट्टी से पाटने पर भड़के ग्रामीण
Sun, 05 Mar 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा को जोड़ने वाले पुल्ला-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर गड्ढों को मिट्टी से पाटने पर ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द मोटर मार्ग में डामरीकरण करने की मांग उठाई।
ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने कहा कि किमतोली-पुल्ला-खालगढ़ा मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। बदहाल मोटर मार्ग में डामरीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। लोनिवि की ओर से मनमानी कर मोटर मार्ग में डामरीकरण करने के बाद उसमें बने गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। कहा कि गड्ढों में मिट्टी भरान करने से वह कुछ समय बाद ही उखड़ जाता है, बारिश में कीचड़ होने से वाहनों के रपटने का खतरा बना रहा है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग में बने गड्ढों को रोड़े पत्थरों से भरने के साथ जल्द डामरीकरण करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मोहित पांडेय, सुनील अधिकारी, हीरा सिंह, विनोद सिंह, विश्वजीत सिंह, संजय पांडेय, मदन सिंह आदि शामिल रहे।