फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   rupees

पांच लाख की नकदी के साथ पकड़े नेपाली युवकों को आयकर विभाग ने छोड़ा, नकदी एसएसब के सुपूर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
rupees
टनकपुर सीमा में एसएसबी द्वारा पांच लाख रूपये से अधिक नकदी के साथ पकड़े गए नेपाली युवक और बरामद नक? - फोटो : TANAKPUR
नेपाल सीमा पर पांच लाख से अधिक की नकदी समेत पकड़े गए चारों नेपाली युवकों को आयकर विभाग ने नाम और पता नोट कर छोड़ दिया है। उनसे बरामद नकदी एसएसबी के सुपुर्द की गई है। युवकों की ओर से नकदी के बारे में दी गई जानकारी जांच में सही मिली तो नकदी युवकों को लौटा दी जाएगी अन्यथा कस्टम के सुपुर्द की जाएगी।
विज्ञापन

बीते रविवार को टनकपुर बैराज पर तैनात एसएसबी ने चेकिंग के दौरान चार नेपाली युवकों को पांच लाख सत्रह हजार की नकदी के साथ पकड़ा था। चारों युवक सानू तमांग (46), मंजीत तमांग (28), गम बहादुर तमांग (32) और सोम बहादुर तमांग (27) नेपाल के बैतड़ी जिले के डांडा गांव के निवासी थे। पूछताछ में युवकों ने एसएसबी अधिकारियों को बरामद नकदी कारगिल (जम्मू-कश्मीर) में मजदूरी कर लाने की बात बताई।
विज्ञापन

मजदूरी से इतनी मोटी रकम जमा किए जाने की बात पर यकीन नहीं होने पर एसएसबी ने आयकर विभाग की टीम बुलाई। हल्द्वानी से पहुंची आयकर विभाग की टीम को भी युवकों ने बरामद नकदी मजदूरी से जमा कर लाने की बात बताई। उन्होंने कारगिल के कुछ लोगों के मोबाइल नंबर और नाम भी बताए लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी बीओपी इंचार्ज बुद्धि प्रकाश ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने चारों युवकों के नाम, पते दर्ज कर देर शाम उन्हें छोड़ दिया है। जबकि बरामद नकदी फिलहाल जांच तक एसएसबी के सुपुर्द की गई है। बताया कि युवकों द्वारा दी गई जानकारी जांच में सही पाई गई तो जब्त नकदी युवकों को लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed