फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rupees caught in Banbasa.

Champawat News: एसएसबी ने तीन लाख की भारतीय मुद्रा के साथ युवक दबोचा

Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rupees caught in Banbasa.
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस देर शाम एसएसबी ने नेपाल से भारत आ रहे एक युवक से तीन लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की। उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम ने फेमा एक्ट में केस दर्ज कर उसे छोड़ दिया। उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


बीती देर शाम एसएसबी 57 वीं वाहनी की बनबसा स्थित सी कंपनी के जवान कमांडर नागेंद्र (निरीक्षक) के निर्देश पर बनबसा स्थित बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) पर चेकिंग के दौराव नेपाल से बाइक संख्या यूके 03 ए 04671 सवार युवक को रोका। तलाशी में एसएसबी को बाइक की डिग्गी में तीन लाख रुपये की भारतीय मुद्रा (सभी पांच पांच सौ के नोट) बरामद हुई। एसएसबी कमांडर ने बताया कि बनबसा केनाल रोड निवासी रवि शंकर (20) को मय रकम कस्टम को सौंपा गया। बताया गया कि भारत नेपाल के बीच केवल पच्चीस हजार की भारतीय मुद्रा का परिवहन किया जा सकता है। भारत नेपाल के बीच पांच सौ के नोट परिवहन करना प्रतिबंधित है। एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने एसएसबी जवानों को शाबाशी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed