{"_id":"59455f784f1c1b0c1c8b470a","slug":"run-for-yoga-rally-from-main-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार से छतार तक निकाली रन फॉर योगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार से छतार तक निकाली रन फॉर योगा रैली
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में योगा के तहत रैली निकालते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गोरलचौड़ मैदान में आयोजित होने वाली योग कार्यशाला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के सुनिश्चित करने जिला प्रशासन के तत्वावधान में रन फॉर योगा रैली का आयोजन किया गया।
शनिवार की सायं रैली के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी बस स्टेशन पर एकत्र हुए और एडीएम हेमंत वर्मा की अगुवाई में करो योग रहो निरोग तथा योग को अपनाना है रोग मुक्त देश बनाना है आदि नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से छतार पुल तक रैली निकाली गई। रैली के समापन पर एडीएम ने सभी अधिकारियों को स्वयं योग दिवस पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के साथ कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। रैली में सीडीओ हरगोविंद भट्ट, सीएमओ डॉ.एमएस बोरा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, वरिष्ठ पटल सहायक गुसांई सिंह किरोला, भगवत पांडेय, नवीन देउपा, राजेंद्र सिंह सामंत आदि शामिल थे।