फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways driver's nap sleep passengers Uri

रोडवेज चालक की झपकी से यात्रियों की नींद उड़ी

Sun, 26 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 26 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम की लोहाघाट से दिल्ली जा रही बस के ड्राइवर की लापरवाही से यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। चालक को बार-बार झपकी आने से बस कई बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। इस पर यात्रियों ने रास्ते में हंगामा शुरू कर दिया। कई ने तो किराया वापस लिया और कई बिना किराया वापस लिए ही रुद्रपुर में बस से उतरकर दूसरी बस से गंतव्य को चले गए। वहीं, यात्रियों की शिकायत पर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07पीए/2991) बस स्टेशन से अपरान्ह करीब 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। परिचालक सतीश जोशी के अनुसार बस टनकपुर से रात करीब आठ बजे दिल्ली की ओर रवाना हुई। बताया गया कि चालक कुलजीत सिंह को सितारगंज से ही नींद आनी शुरू हो गई थी। चालक को झपकी आते देख यात्री डर गए। उन्होंने परिचालक से गाड़ी रुकवाने की मांग की। यात्रियों की मांग पर परिचालक सतीश ने किच्छा में बस को रुकवाकर काफी देर चालक को आराम करने दिया, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर को फिर से झपकियां आने लगी। इससे कई बार बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची।
विज्ञापन


रुद्रपुर पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा काटा और टिकट वापस करने की मांग करने लगे। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए परिचालक ने उत्तराखंड रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर हालात की जानकारी दी। बाद में उन्होंने लोहाघाट के सहायक महाप्रबंधक को पूरी जानकारी दी। परिचालक ने बताया कि वाहन में कुल 20 यात्री बैठे थे। इनमें 10 लोग तो अपना टिकट वापस ले गए। अन्य लोग टिकट की रकम लिए बगैर चल दिए। इसके बाद शनिवार सुबह 4 बजे बस दिल्ली की ओर रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब बस लोहाघाट वापस पहुंची तो कंडक्टर ने स्टेशन प्रभारी ब्रज बिहारी को घटना की जानकारी दी। बस में आए यात्री कमल जोशी, गोविंद भट्ट, तुलसी प्रसाद जोशी, जगदीश चंद्र, भगवान सिंह, नवीन भट्ट और अशोक आदि ने भी स्टेशन प्रभारी को ज्ञापन देकर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। परिचालक ने बताया कि चालक रुटीन ड्यूटी पर ही था।



यात्रियों और परिचालक से शिकायत मिली है। साथ ही बस के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने पर आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यकीय कार्रवाई की जा रही है। चालक को ड्यूटी न देने के निर्देश दे दिए गए हैं।
-मोहम्मद नसीर, सहायक महाप्रबंधक, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed