फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways Depot Lohaghat

कोरोना का कहर:रोडवेज के लोहाघाट डिपो को उठाना पड़ रहा नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways Depot Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते रोडवेज के लोहाघाट डिपो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों में रोडवेज को करीब 50 लाख रुपये से अधिक घाटा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से बसों में 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि दिल्ली, देहरादून आदि स्थानों से वापस लौटते वक्त तो क्षमता से आधी सवारियां मिल जा रही थी, लेकिन यहां से मैदानी क्षेत्रों के लिए यात्री बहुत कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रोडवेज को आय प्राप्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से आठ मई तक प्रतिदिन चार लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों को सैनिटाइज करने के साथ कोविड नियमों के अनुसार यात्रियों को बैठाया जा रहा है।
रोडवेज ने कई बसों का संचालन बंद किया
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उसकी सीमा में अन्य राज्यों के वाहनों का प्रवेश बंद करने के चलते रोडवेज ने कई बसों का संचालन बंद कर दिया है।
इससे बरेली, दिल्ली, देहरादून के लिए बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि यूपी सरकार की ओर से अन्य राज्यों की बसों को अपनी सीमा में प्रवेश न करने के कड़े आदेश दिए गए हैं। इसके चलते यूपी की सीमा से गुजरने वाले रूटों में बसों का संचालन बंद कर दिया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को डिपो से बरेली की सीमा मझौला तक बस का संचालन किया गया जिसमें 20 सवारियां गई, इसी प्रकार दिल्ली रूट वाली बस को रुद्रपुर तक भेजा गया, जिसमें करीब 12 यात्री थे, देहरादून वाली बस को काशीपुर तक भेजा गया जिसमें 11 सवारियां गई। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के लिए रवाना हुई बस में 20 सवारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed