फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways Champawat to Nainital

मुसाफिरों को राहत, चंपावत से पांच माह बाद शुरू हुई बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways Champawat to Nainital
चंपावत। कोरोना काल में बंद रही रोडवेज की बस सेवा आखिरकार चंपावत से नैनीताल के लिए शुरू हो गई है। चंपावत सेे चलने वाली यह एकमात्र बस सेवा है। इस बस के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय चंपावत से रोडवेज की अकेली बस नैनीताल तक चलती है, लेकिन यह बस सेवा कोरोना महामारी में 22 मार्च से बंद कर दी गई थी। दो महीने पूर्व बस सेवा का संचालन शुरू होने के बाद यह बस शुरू नहीं की गई थी। अलबत्ता अब इस सेवा को शुरू कर दिया गया है। रोडवेज के लोहाघाट डिपो के सहायक मंडलीय प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि 25 अगस्त से चंपावत से नैनीताल बस सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन चंपावत से दस मुसाफिरों ने सफर किया। बीते दो माह से लोहाघाट से दो बसों (हल्द्वानी, नैनीताल) का संचालन जारी है।
विज्ञापन

रोडवेज ने 20 बसों को समर्पित किया
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज ने लोहाघाट डिपो की 20 बसों को समर्पित (सरेंडर) किया है। सहायक मंडलीय प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि लोहाघाट डिपो में कुल 39 बसें हैं। इनमें से 20 को समर्पित कर दिया गया है। जल्द ही दस अन्य बसों को समर्पित किया जाएगा। अब रोडवेज के पास फिलहाल महज नौ बसें उपलब्ध रहेंगी। रोडवेज ने दिल्ली, बरेली, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अधिकतर रूटों की बस सेवा ठप कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed