{"_id":"5a9adb744f1c1b8a258b519b","slug":"roadways-buses-are-being-packed-on-plain-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानी क्षेत्रों को पैक होकर जा रही हैं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानी क्षेत्रों को पैक होकर जा रही हैं रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में रोडवेज की बस में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व की समाप्ति के साथ ही जिले के पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली रोडवेज की बसें पैक होकर जा रही हैं। मैदानी क्षेत्र को जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने और रोडवेज बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार रोडवेज की ओर से होली पर पूर्ण अवकाश रखने के कारण शनिवार को मैदानी क्षेत्र को जाने वाली बसों की संख्या कम रही। जिस कारण यात्रियों में सीट हासिल करने की मारामारी रही। शनिवार से ही टनकपुर में उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम में मेला शुरू होने के कारण चंपावत-टनकपुर मार्ग में टैक्सी वाहनों की संख्या में कमी आने से भी यात्रियों के सफर को मुश्किल बनाने का कार्य किया है।
दरअसल होली का अवकाश खत्म होने के बाद विभिन्न स्थानों से होली मनाने अपने घर पहुंचे लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कई कई घंटों तक इंतजारी करनी पड़ रही है। चंपावत जिला मुख्यालय में अब तक रोडवेज का बस स्टेशन नहीं बन पाने के कारण यात्रियों को सड़क में खड़े होकर ही वाहनों का इंतजार करना पड़ता है।
वाहनों के इंतजार करते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज के अलावा टैक्सियों में भी यात्रियों की खूब भीड़ उमड़ रही है। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के अनुसार सभी वाहन चालकों को ओवर लोडिंग और ओवर रेटिंग से बचने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई टैक्सी चालक यात्रियों से मनमर्जी किराया वसूलता पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।