{"_id":"5c86a0e4bdec2214720fa2e6","slug":"road-will-be-closed-for-big-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नौ दिन तक बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा बैराज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नौ दिन तक बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा बैराज मार्ग
Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बनबसा नहर मार्ग जो आगामी नौ दिन बड़े वाहनों के लिए रहेगा बंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से आगामी नौ दिनों के लिए शारदा बैराज नहर हेडरेगुलेटर मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान बड़े और भारी वाहनों का संचालन गड़ीगोठ स्थित पुल के रास्ते नहर किनारे होते हुए बैराज तक किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि एनएचपीसी गेट से भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक सड़क निर्माण कार्य के चलते 12 मार्च से 20 मार्च तक शारदा बैराज से पहले नहर हेडरेगुलेटर मार्ग को बड़े और भारी वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे वाहनों के लिए खुलने वाला बैराज गेट खुला रहेगा। इस दौरान बड़े और भारी वाहनों का संचालन किया जा सकेगा। सुबह आठ बजे बाद नहर हेडरेगुलेटर मार्ग को बड़े और भारी वाहनों के लिए आगामी 20 मार्च की देर रात तक बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान बड़े और भारी वाहन गड़ीगोठ पुल के रास्ते नहर के किनारे से बैराज तक संचालित होंगे।
गौरतलब है कि एनएचपीसी गेट से शारदा बैराज होते हुए भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक सड़क का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत शारदा मुख्य नहर के हेड स्थित पुल मार्ग पर सीसी निर्माण किया जाना है। छोटे वाहनों का संचालन पूर्व की भांति नहर हेडरेगुलेटर मार्ग से सुचारु रहेगा।