फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road leading to Pancheshwar closed due to debris

Champawat News: मलबा आने से पंचेश्वर जाने वाली सड़क बंद

Sun, 21 May 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 21 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Road leading to Pancheshwar closed due to debris
लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग में आए मलबे को हटाने का प्रयास करते मार्ग में फंसे यात्री। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में शनिवार रात को अंधड़ और भारी बारिश से नेपाल सीमा से लगा लोहाघाट-पंचेश्वर मार्ग बंद हो गया। लुपड़ा के पास भारी मलबा आने से सड़क बंद है। इसके चलते दोनों तरफ कुछ वाहन फंसे हैं। बंद मार्ग को खोलने का लोगों ने भी प्रयास किया लेकिन भारी मलबा होने से सड़क नहीं खोली जा सकी। बाद में स्थानीय लोग पैदल ही अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही सड़क खोलने के लिए डोजर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक यातायात सुचारू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

बाक्स
चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों में अंधड़ से बत्ती गुल
21 हजार की आबादी प्रभावित, आज शाम तक आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। शनिवार रात को अंधड़ आने से चंपावत क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई है। इससे क्षेत्र के 21 हजार से अधिक लोग शनिवार रात से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ऊर्जा निगम के जेई आरसी पंत का कहना है कि सोमवार शाम तक आपूर्ति सुचारू कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ से तल्लादेश, तल्लापाल, सिन्याड़ी, सूखीढांग, सिलाड़, जौल, वमनजौल, श्यामलाताल, धुरा, मथियाबांज, तलियाबांज आदि इलाके शनिवार रात से अंधेरे में हैं। इन इलाकों में कई जगह बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। संजय चौड़ाकोटी, कृष्ण राम, ललित चौड़ाकोटी, बसंत चौड़ाकोटी, दिनेश चौड़ाकोटी, नवीन चौड़ाकोट, मनोज कुमार और नवीन कुमार ने बताया कि कई जगह मोबाइल टावर का संचालन भी प्रभावित हुआ है। जेई का कहना है कि विभागीय टीम लाइन की मरम्मत में जुटी है। उम्मीद है कि सोमवार शाम तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed