फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Cutting

बारहमासी सड़क कटिंग के ध्वस्त हुई कोट अमोड़ी की पेयजल लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Road Cutting
चंपावत। टनकपुर और पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग के मलबे से कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। इस कारण ग्राम पंचायत के 150 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट ने बताया कि अमोड़ी बाजार से जुड़ी खेतखोला पेयजल योजना और भलुवाघाड़ी पेयजल योजना पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस बारे में शासन, प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से बताया गया, लेकिन कोई कार्य नहीं हो पाया है। अब रोड कटिंग के मलबे से ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के गोचर और पनघट के रास्ते कई जगह बंद हैं। सुरक्षा दीवार न लगाने से सड़क के ऊपरी हिस्से में रहने वाले पांच परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है, जबकि सीमा सड़क संगठन के समय में इस स्थान पर सुरक्षा दीवार लगाई गई थी। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना जल्द सुधारने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed