फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Block in Swala

Champawat News: राजमार्ग में स्वांला के पास दो घंटे तक ठप रही वाहनों की आवाजाही

Sat, 08 Jul 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Swala
चंपावत के स्वांला में राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
चंपावत। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। भारी बारिश से जहां लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की 14 सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी है। शनिवार सायं चार बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी और पोकलैंड मशीन से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


लोनिवि ने तैनात कीं सात जेसीबी मशीनें
लोहाघाट (चंपावत)। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि भारी बारिश से ग्राम पंचायत मजपीपल में पंचायत घर का फर्श और दीवार क्षतिग्रस्त और मजपीपल में रयाना से देवीच्यूरी पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। नेपाल सीमा से लगी बगोटी गांव को जोडऩे वाली सड़क क्षतिग्रस्त, धूनाघाट बगौटी सिंचाई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, आंगनबाड़ी केंद्र को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। थुवा माहरा गांव के तोक अनुसूचित बस्ती झिनझाड़ तोक में संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। लोक निर्माण विभाग के ईई संजय चौहान का कहना है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए सात जेसीबी मशीनें लगाई हैं। रविवार शाम तक बंद पड़ी सभी मोटर मार्ग खुलने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन






कहां कितनी हुई बारिश
चंपावत-25 एमएम
पाटी-20 एमएम
लोहाघाट-13 एमएम
बनबसा-47 एमएम

बाटनागाड़ में मलबा हटाने का कार्य जारी
पूर्णागिरि (चंपावत)। बाटनागाड़ में बंद मार्ग को खोले जाने का कार्य लगातार जारी है। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से मलबा तथा पत्थर आने से मार्ग खोलने में समस्या आ रही है। मशीन के माध्यम से लगातार कार्य जारी है। एसडीएम टनकपुर सुंदर सिंह की ओर से लगातार मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मोटर मार्ग हैं बंद
भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की ककरालीगेट-भैरव मंदिर, सिप्टी-अमकडिय़ा, लड़ाबोरा-क्वारसिंग, लोहाघाट-पंचेश्वर, लोहाघाट-सिमलखेत, रीठाखाल मनटांडे, पटनगांव-कजीना-पुनौली, कामाज्यूला-भनार, तिमलागूंठ-सिल्योड़ीगूंठ, पनियां-रीठाखाल, छिनकाछीना-थुवामौनी-सिमलखेत, मरोड़ाखान-दयारतोली, धूनाघाट-बरमतोड़ा, उदयूनढूंगा-कोठेरा मोटर मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed