फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road band in Champawat

रोड बंद होने का खामियाजा, अदरक की फसल पर बर्बादी का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Road band in Champawat
स्यांला क्षेत्र में अदरक की खेती। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मोटर मार्ग बंद होने का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को फसल की बर्बादी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। स्यांला-पोथ मार्ग सात दिन से बंद है, जिससे यहां की अदरक की खेेती बर्बादी के कगार पर है। रोड की कार्यदायी संस्था के बाद अब ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब मार्ग खोलने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

धुरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि इस इलाके में राज्य समेकित योजना के तहत धूरा की बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की ओर से 200 नाली जमीन पर अदरक की खेती की गई थी। अब यह फसल तैयार हो गई है, लेकिन रोड बंद होने से ग्रामीण अदरक की फसल बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। दीपक सिंह, संजय सिंह, नवीन सिंह, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, नरेश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि 15 किमी लंबी इस रोड पर अभी डामर नहीं हुआ है। इसके चलते वैसे ही आवाजाही खतरनाक बनी है। अब रोड बंद होने से लोगों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। मिर्च के भी खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के बंद मोटर मार्ग:
एसएच से खटोली, किमतोली-पंचेश्वर, अमोड़ी-छतकोट, गल्लागांव-देवमाफी, क्वाटी-बमपम्दा, घाट-पंचेश्वर।
चंपावत जिले मेें बारिश का आंकड़ा :
टनकपुर : 19 मिमी, चंपावत : छह मिमी, पाटी : चार मिमी, लोहाघाट : एक मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed