फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Returning Officer plays an important role in election work.

Champawat News: निर्वाचन कार्य में रिटर्निंग ऑफिसर की होती हैं अहम भूमिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Returning Officer plays an important role in election work.
चंपावत। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी निकाय नवनीत पांडे ने कहा कि निर्वाच कार्य में रिटर्निंग ऑफिसर की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने जिला कार्यालय सभागार में रिटर्निग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि निकाय चुनाव को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप कराए जाने के उद्देश्य से सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग की जारी गाइडलाइन और निर्देशों को अच्छे से पढ़ ले। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की शंका ना रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी को निष्पक्ष पूर्ण कार्य करने के साथ साथ निष्पक्ष दिखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता और लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा।

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नही होती हैं। मास्टर ट्रेनर जीवन चंद्र कॉलोनी ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर, नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी के कर्तव्यों के साथ ही निर्वाचन के दौरान नामांकन पत्र भरने, प्रत्याशियों की आयु सत्यापन, नामांकन पत्र अस्वीकृत करने, नामांकन पत्र वापसी और प्रतीकों के आवंटन, निर्विरोध निर्वाचन, मतपत्र और पेटियां, मतदान और मतदान का स्थगन मत करना और परिणामों की घोषणा आदि समस्त कार्यों की जानकारी दी। यहां सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट, चंपावत सौरव असवाल, टनकपुर आकाश जोशी, पाटी नीतू डांगर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed