फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resounded on the ground Jo Bole So Nihal, Sat Sri Akal

Champawat News: जमीं पर गूंजे- जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

Sat, 03 Jun 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Resounded on the ground Jo Bole So Nihal, Sat Sri Akal
रीठा साहिब गुरुद्वारे में सबद-कीर्तन करते ग्रंथी। संवाद
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में शनिवार को मुख्य जोड़ मेला लगा। सिख समागम में - जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल- के नारों की गूंज रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए 40 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने लधिया-रतिया नदी के संगम पर स्नान के बाद गुरुद्वारे में शीश नवाया। श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ की लड़ी शुरू होने के साथ नानकमत्ता सहित विभिन्न स्थलों से आए जत्थे के प्रतिनिधियों ने गुरुग्रंथ साहिब की अमृतवाणी के अलावा रीठा साहिब गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी दी। शुक्रवार से शुरू अखंड सबद-कीर्तन अनवरत जारी है।
विज्ञापन

कई संतों ने दरबार साहिब में सिख समागम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और बलिदान सिख धर्म की मुख्य खूबी है। इस स्थान में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी ने आध्यात्मिक शक्ति से रीठे की कड़ुवाहट में मिठास भरकर दुनिया को मिलकर रहने का संदेश दिया। दूरदराज से आए जत्थेदारों ने भी संगत को संबोधित किया। दिल्ली कार सेवा प्रमुख बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा अजीत पाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, लक्खा सिंह, रेशम सिंह, रंजीत सिंह आदि संतों ने सिख धर्म के त्याग, सेवा और सत्कार की भावना को बनाए रखने की सीख दी। मेले की वजह से रीठा साहिब में खूब चहलपहल रही। तीन दिनी जोड़ मेले का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन

बाक्स
शिविर में 700 से अधिक लोगों का इलाज हुआ
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब जोड़ मेले में लगे चिकित्सा शिविर में 700 से अधिक लोगों का इलाज हुआ। पाटी की प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरुशरण कौर और रीठा साहिब के डॉ. मयंक डिमरी ने इलाज किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर लगाकर कानूनी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed