{"_id":"f9dbb55820c451773e00e5cdf7722e6d","slug":"resist-the-plunder-of-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की लूट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की लूट का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानीसार सहित प्रदेश में सरकार के संरक्षण में हो रही जमीनों की लूट एवं राज्य दमन के विरोध में परिवर्तन पार्टी सोमवार को सड़क में उतर आई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गंगा गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया तथा धरना दिया। बाद में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। कलक्ट्रेट में हुई जनसभा में गंगा गिरि गोस्वामी ने कहा कि पार्टी जल जंगल जमीन लूट की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने नानीसार जमीन आवंटन संबंधी शासनादेश रद्द करने, जमीन पर अवैध रूप से काबिज जिंदल ग्रुप से जमीन को मुक्त कराते हुए कानूनी कार्रवाई करने, पीसी तिवारी, रेखा धस्माना पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी करने, फर्जी मुकदमों को रद्द किए जाने, गुंडों और माफिया को संरक्षण दे रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पूरे प्रकरण की सीबीआई और न्यायिक जांच करने, पहाड़ की बेनाप, बंजर जमीनों को ग्राम पंचायतों के नाम दर्ज कर उसके प्रबंध एवं वितरण का अधिकार ग्राम पंचायतों को सौंपते हुए नया भूमि सुधार कानून लाए जाने की मांगें प्रमुखता से उठाई। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बोहरा, सुरेश उप्रेती, जगदीश चंद्र, नवीन चंद्र, भूपाल सिंह, दीवान सिंह, शंकर थ्वाल, लीलाधर भट्ट, डिकर देव भट्ट आदि बैठे।
विज्ञापन
जबरन भूमि अधिग्रहण का होगा विरोध
लोहाघाट। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की जिला इकाई ने नानीसार में जबरन ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहीत करने का विरोध करते हुए इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी को पूर्ण समर्थन दिया है। पार्टी का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों पर जबरन विकास थोपने के बजाय उन्हें विश्वास में लिया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता एवं डिकर देव भट्ट के संचालन में हुई बैठक में शंकर थ्वाल, सुरेश उप्रेती, लीलाधर भट्ट, महेश जोशी, जानकी देवी, नीलावती देवी, गीता जोशी, प्रकाश चंद्र, हरीश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन