फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resentment in students not coming to the examination

परीक्षाफल नहीं आने से छात्रों में आक्रोश

Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Resentment in students not coming to the examination
लोहाघाट पीजी कॉलेज में प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कई छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल नहीं आने से छात्रों में नाराजगी है। राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर शीघ्र परीक्षा परिणामों में हुई गल्तियों में सुधार की मांग की है। सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


आर्यन संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में कई छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम न तो वेबसाइट में दिख रहे है और नहीं महाविद्यालय में पहुंचे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षा फार्म को भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बावत जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। संगठन ने जल्द परीक्षा परिणामों में त्रुटियां ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव हिमांशु राय, पूर्व संघ उपाध्यक्ष सुमित गड़कोटी, गौरांश जोशी, मनोज, पवन, गौरव सहित कई छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन


अंक पत्र नहीं आने से फार्म नहीं भर सके कई छात्र
चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर थी। यह तिथि तो निकल गई, लेकिन इस तिथि तक अमोड़ी राजकीय डिग्री कॉलेज के 24 छात्र-छात्राओं के अंक पत्र ही नहीं पहुंच सके। इसके चलते दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके अंग्रेजी, अर्थशास्त्र व संस्कृत के इन छात्र-छात्राओं के सामने असमंजस रहा। कुछ को छोड़कर अधिकांश छात्र-छात्राओं को तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.सुनील दिवाकर का कहना है कि अमोड़ी का परीक्षा केंद्र भी अमोड़ी से 25 किमी दूर चंपावत राजकीय महाविद्यालय में है। ऐसे में परीक्षा केंद्र दूर होने व अंक पत्र न आने से छात्र-छात्राओं को दोहरी दुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed