फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rescue teams did not catch the tigers in Basia

बस्तिया में घुसी बाघिन को नहीं पकड़ पाई रेस्क्यू टीम

Sun, 09 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 09 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rescue teams did not catch the tigers in Basia
tiger - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

टनकपुर-चंपावत एनएच पर जंगल से सटे बस्तिया गांव में घुसी बाघिन को पकड़ने में वन विभाग की रेस्क्यू टीम सफल नहीं रही। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तड़के करीब ढाई बजे बाघिन खुद ही गांव से जंगल की ओर निकल गई। वहीं, डर के चलते गांव के लोग मकानों की छत पर डेरा जमाए रहे। बाघिन को देखने लगी भीड़ में भगदड़ मचने से एक महिला चोटिल भी हुई है।

शनिवार को बस्तिया गांव के बीच बगीचे में बाघिन घुस आई थी, जिसे भी खबर मिली वह बाघिन को देखने बस्तिया पहुंच गया। पूरे दिन बाघिन पेड़ के नीचे बैठी रही। एक बार बाघिन भीड़ की तरफ आई तो भगदड़ मच गई, इससे एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। हल्द्वानी से बुलाई वन विभाग की रेस्क्यू टीम शाम साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद बाघिन पेड़ पर चढ़ गई था, इस कारण टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डा. चंद्रशेखर सनवाल एवं एसडीओ नंधौर सेंचुरी प्रकाश चंद्र आर्या, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा भी रातभर मौके पर डटे रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तड़के करीब ढाई बजे बाघिन पेड़ से उतर कर जंगल की ओर चली गई। इधर, बाघिन के जंगल की ओर जाने के बाद भी गांव में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed