फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Repair of damaged drinking water scheme, water supply smooth

क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत हुई, जलापूर्ति सुचारु

Mon, 10 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 10 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Repair of damaged drinking water scheme, water supply smooth
water shimla
 पूर्णागिरि धाम में क्षतिग्रस्त निगालीगाड़ पेयजल लाइन की जल संस्थान ने मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु कर दी है। बावजूद इसके धाम क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। गर्मी के बढ़ने के साथ ही स्रोतों में पानी की मात्रा घटने लगी है। दुकानदारों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में हर साल मेले के दौरान पानी का संकट बना रहता है। छोटे-छोटे स्रोतों से लंबी लाइनें बिछाकर धाम क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। धाम के आसपास ऐसा कोई स्रोत नहीं है जिससे धाम क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो सके। धाम क्षेत्र में छह पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति होती है। निगालीगाड़ के अलावा ढुंगागाड़ योजना, कैलाड़ीगूंठ योजना, भवानीगाड़ योजना, पापड़ योजना और ब्लाक की सनमोड़ा पेयजल योजना निर्मित है। इन पेयजल योजनाओं के स्रोतों में ठंड और बारिश के मौसम में तो पर्याप्त पानी रहता है लेकिन मेला अवधि में गर्मी के कारण पानी घटने से समस्या पैदा होती है। पानी डंप करने को जल संस्थान ने कोलाड़ीगूंठ में 25-25 हजार लीटर के दो और टुन्यास में 50-50 हजार लीटर के दो टैंक बनाए हैं। इन टैंकों से ही जल संस्थान द्वारा भैरव मंदिर से ऊपर समूचे धाम क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन इन दिनों स्रोतों में पानी घटने से टैंक नहीं भर पा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि पानी की समस्या धाम के विकास में सबसे बड़ी बाधा है, जिसका समाधान जरूरी है। जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी के मुताबिक पूर्णागिरि में पर्याप्त जलापूर्ति की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed