फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remote development is taking place to make Champawat an ideal district: CM

चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए हो रहा दूरदराज का विकास : सीएम

Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 30 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Remote development is taking place to make Champawat an ideal district: CM
लधौली गांव में बुजुर्गों का हालचाल जानते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लधौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई सौगात दी है। बुधवार को लधौली के रामलीला मैदान में हुए रक्षाबंधन कार्यक्रम में उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुल को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट बनाने सहित कुल 12 घोषणाएं की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास की तेज रफ्तार के साथ चंपावत को प्रदेश का पहला आदर्श जिला बनाने के लिए मजबूत नींव रखी जा रही है। इसके लिए दूरदराज के क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए कदम उठाए गए हैं। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर में टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों से भाजपा बाबा बागनाथ की धरती बागेश्वर के उप चुनाव में चंपावत की तरह ही रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

सीएम ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए समाज के व्यापक हित में काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिला शक्ति अपने कार्यों से स्वयं एवं क्षेत्र को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे महिला सशक्तीकरण के कार्यों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की मजबूती के लिए समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज और महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। इस योजना में 50 लाख रुपये से अधिक उत्पाद बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्थानीय उत्पाद से निर्मित राखियां वोकल फॉर लोकल की थीम को नई ऊंचाई देने के साथ ही ग्रामीण रोजगार को भी विस्तार दे रही हैं। सीएम की पत्नी गीता धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार आदर्श चंपावत जिले के लिए हर काम प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

--
सीएम को भेंट की स्केच पेंटिंग
चंपावत। लधौली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी को हाथ से बनाई स्केच पेंटिंग भेंट की गई। इस खूबसूरत पेंटिंग को स्थानीय कलाकार सुनीता टम्टा ने बनाया है।
--
लधौली में हुईं ये घोषणाएं
केदारनाथ-किमाड़ सड़क का नाम स्वतंत्रता सेनानी पंडित घनश्याम शास्त्री के नाम से होगा, टाकखंदक-करौली सड़क का डामर और सुधारीकरण, हनुमान मंदिर एड़ी मेला स्थल लधौली का सौंदर्यीकरण, किमौटा-रिखाड़ी सड़क का निर्माण, बालातड़ी के गोलचोरा बैंड से खरही के मटखानी तक सड़क निर्माण, चमतोला से ओलना सड़क निर्माण, रामलीला मंच दुबचौड़ा का निर्माण, एड़ीफटक शिला मंदिर की डेढ़ किमी सड़क का निर्माण, फुटलिंग मेला स्थल का सौंदर्यीकरण, जीआईसी दुबचौड़ा में विज्ञान वर्ग की मंजूरी, जीआईसी दुबचौड़ा का नामकरण शहीद विक्रम सिंह बिष्ट के नाम पर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुल को इंटर का दर्जा।
सम्मानित किए गए ये लोग
1. वर्ष 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले श्हीद विक्रम सिंह बिष्ट की पत्नी पार्वती देवी।
2. वर्ष 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले कैप्टन शिवदत्त शर्मा।
3. वर्ष 1962 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले मैरोली गांव के मान सिंह बिष्ट।
4. पूर्व ग्राम प्रधान गंगा देवी।
5. जनसंघ के कार्यकर्ता रहे गोविंद बल्लभ जोशी।
6. जनसंघ के कार्यकर्ता रहे टीकराम जोशी।
ये लोग रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, पाटी की सुमनलता, बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, श्याम नारायण पांडे, हयात सिंह माहरा, गोविंद प्रसाद, हरगोविंद बोहरा, सूरज प्रहरी, मुकेश महराना, हिमेश कलखुड़िया, मनोज तड़ागी, त्रिलोक गिरी, चंद्र किशोर बोहरा, रोहित बिष्ट, डीएम नवनीत पांडे, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सौरभ असवाल आदि।

--
सीएम का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

टनकपुर। रक्षाबंधन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। गांधी मैदान के गेट से महिलाएं मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी गीता धामी पर पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें मंच तक लाईं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन प्रेमा ठाकुर के दिशा-निर्देशन में रक्षाबंधन समारोह में स्वागत और रक्षाबंधन गीत, कुमाऊंनी लोकनृत्य पेश किए। रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेंट कर सुख-समृद्वि और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री की ओर से भी बहनों को रक्षाबंधन पर्व के उपहार भेंट किए गए। रक्षाबंधन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के गांधी मैदान के समीप सीएससी केंद्र का उद्घाटन भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed