फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remind people of the benefits of government schemes

आधार लिंक कराने के लिए विभागों को सक्रिय करें

Mon, 05 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 05 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Remind people of the benefits of government schemes
जनता को दिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। प्रदेश के वित्त, आपदा प्रबंधन सचिव अमित सिंह नेगी ने सभी जिलाधिकारियों को जनधन और अन्य योजनाओं के साथ आधार कार्ड से वंचित लोगों को आधार से लिंक करने के लिए राजस्व के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में आधारकार्ड से कोई भी नागरिक वंचित न रहे सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित समाज कल्याण के शिविरों, बहुउद्देशीय शिविरों आदि में छूटे लोगों के आधारकार्ड बनाने के लिए संबंधित एजेंसी को भी बुलाने के निर्देश दिए। सचिव वित ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रालोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, रुपे डेबिट कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के साथ सीडी रेशियो की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना में राज्य में काफी कम प्रतिशत पर नाराजगी भी जताई और सभी लीड बैंक अधिकारियों को व्यापक अभियान चलाकर लोगों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों बताने के निर्देश दिये। डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि जिले में आधार एडवांस सर्च में काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 92 प्रतिशत डेबिट कार्ड, जनधन में शतप्रतिशत आच्छादन कर लेने के साथ जीवन ज्योति योजना में पांच लोगों को लाभान्वित किया गया है। वीसी में सीडीओ एचजी भट्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, सीईओ एनसी पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य आदि थे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed