फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remember Rajiv Gandhi in champawat

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव का भावपूर्ण स्मरण

Sat, 20 Aug 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 20 Aug 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Remember Rajiv Gandhi in champawat
राजीव गांधी को किया याद - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन पर भावपूर्ण स्मरण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक मयूख महर और कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति लेकर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, विधानसभा क्षेत्र संयोजक तिलक जोशी, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन ने भी विचार रखे। संचालन जिला प्रवक्ता ललित पाल ने की।

विज्ञापन


उधर, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज गणाईगंगोली में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य नीरज वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी योगेश भट्ट, कपिल कोठारी, नंद किशोर सती, गोपाल डोबाल ने भी विचार रखे। एनएसएस कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मयूख चौधरी, देव सिंह ने राजीव गांधी को तकनीकी रूप से संपन्न भारत का जन्मदाता बताया। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विकास शाह की अध्यक्षता में युकां नेता रोहित बिष्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में सुरेश खर्कवाल, नीरज शाह, हरीश उप्रेती, भैरव दत्त, पुष्कर महर आदि थे। लोहाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, भगीरथ भट्ट आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed