फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Relief should be given to the people by amending the standards of divine

दैवीय आपदा के मानकों मे संशोधन कर लोगों को दी जाए राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Relief should be given to the people by amending the standards of divine
चंपावत के छुलापै गांव में आपदा पीड़ितों से मुलाकात करते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में बीते दिनों में हुई अतिवृष्टि से जहां खेती योग्य भूमि बह गई है, वहीं लोगों के मकान ध्वस्त होने, आंगन और खेतों की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने के साथ कई अन्य प्रकार के नुकसान झेलने पड़ रहे हैं। इस संबंध में आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने दैवीय आपदा के मानकों में संशोधन कर लोगों को राहत दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम विनीत तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि है भारी बारिश के कारण प्राकृतिक संपदा के साथ ही निजी और सरकारी परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। जबकि आपदा राहत के नियमों के तहत लोगों का पूरा मकान ध्वस्त होने पर ही कुछ धनराशि पीड़ित को दी जाती है। जिले के रीठासाहिब, भिंगराडा, पाटी, चौड़ाकोट, मूलाकोट, देवीधुरा, खेतीखान, मध्य गंगोल, बाराकोट, बरदाखान, पुल्ला, किमतोली, रौसाल, दिगालीचौड़, चमदेवल, पंचेश्वर आदि स्थानों पर लोगों की व्यक्तिगत परिसंपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। जिन्हें दैवीय आपदा मानकों में संशोधन कर राहत दी जाए। ज्ञापन देने वालों में दीवान राम, मनोज कुमार, कृष्ण राम, ललित राम, गणेश राम, उर्मिला, बसंती, नरेश लाल, कलावती देवी, कल्याण सिंह, महा सिंह, पवन सिंह, श्याम सिंह, मदन सिंह, दीपा माहरा, माधो सिंह, नवीन सिंह सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

छुलापै में सुरक्षा दीवार नुकसान की भरपाई की मांग
चंपावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बाराकोट विकासखंड के छुलापै में आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। यहां हिमांशु पंत और महेश पंत की ओर से भारी बारिश के कारण मकान की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने की जानकारी दी गई। उन्होंने सड़क से लगे मकानों की सुरक्षा दीवार के नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed