फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rekha Devi Block Pramukh Champawat

तो बच जाएगी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rekha Devi Block Pramukh Champawat
चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी की कुर्सी बचने के आसार बढ़ गए हैं। ये संकेत अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से मिला है। इसके लिए कुछ नेताओं की पिछले दिनों भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की भी खबर है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का 29 सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र 17 जून को सीडीओ को सौंपा गया था। इस पत्र पर कार्यवाही चल ही रही थी कि सियासी समीकरणों में बदलाव ने हालात बदल दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले सप्ताह कुछ बीडीसी सदस्य भाजपा नेतृत्व से मिले थे। इस मुलाकात के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला खेमा बैकफुट पर आ गया। अब एक भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव न लाने की बात कही गई है। इस पोस्ट के आने के बाद से रविवार को सियासी सरगर्मी बढ़ गई। 17 जून को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र देने वाले बीडीसी सदस्यों से संपर्क का प्रयास किया गया, तो मोबाइल फोन बंद होने से किसी से संपर्क नहीं हो सका। वहीं ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने साथ पर्याप्त संख्या में सदस्यों के होने का दावा किया है। चंपावत की 40 सदस्यीय क्षेत्र पंचायत समिति में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए न्यूनतम दो-तिहाई सदस्यों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed