{"_id":"20728ed15ad113e68d900988d677fc38","slug":"receive-free-land-for-hospitals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के लिए मिले निशुल्क जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के लिए मिले निशुल्क जमीन
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। समिति ने बृहस्पतिवार को मोटर स्टेशन रोड पर धरना भी दिया। इसके बाद हुई सभा में समिति के संयोजक हरेंद्र सिंह बोहरा और अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी ने जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर बेस अस्पताल के शासनादेश के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम की जमीन को नि:शुल्क देने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय टनकपुर में होने से चंपावत सहित पहाड़ के तमाम लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। लिहाजा यहां यात्री कर अधिकारी की तैनाती की जाए। चंपावत आईटीआई में व्यावसायिक ट्रेडों की मंजूरी, सीवर लाइन, स्टेडियम, जिला मुख्यालय में 8 किमी संपर्क मोटर मार्ग की मंजूरी देने की मांग की। साथ ही स्मार्ट शहर की तर्ज पर चंपावत के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। धरना देने वालों में टैक्सी यूनियन के संचालक ललित मोहन भट्ट, त्रिलोक बोहरा, रमेश पंत, महा सिंह, गोपाल, हरीश चौधरी, हरीश खर्कवाल, मोहन मेहर आदि शामिल थे।
विज्ञापन