फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Re 1 per liter hike for producers on World Milk Day

Champawat News: विश्व दुग्ध दिवस पर उत्पादकों के लिए प्रतिलीटर एक रुपये की बढोतरी

Thu, 01 Jun 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Re 1 per liter hike for producers on World Milk Day
चंपावत के पल्सों में विश्व दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उत्पादक। संवाद
चंपावत। विश्व दुग्ध दिवस के मौके पर जिले की 206 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी ने पल्सों समिति में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एक जून से दुग्ध उपार्जन की दर में एक रुपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। अब समितियों की ओर से 43 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान महिला उत्पादकों को फ्लैवर्ड मिल्क और सेनिटरी पैड का वितरण किया गया। दुग्ध संघ उपाध्यक्ष मोहन पाटनी की ओर से पाटन गांव में दुग्ध उपार्जन कर आय वृद्धि के लिए प्रेरित किया। दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मान सिंह पाटनी ने दुग्ध गुणवत्ता को बेहतर बनाने के टिप्स दिए। पशु चिकित्सक डॉ. जावेद खान ने दुग्ध उत्पादकों को लंपी रोग से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

झलानदेव में नई दुग्ध समिति का गठन कर दुग्ध संग्रह का शुभारंभ किया गया। हिमांशु पांडेय और ललित कोटियाल की ओर से आंचल दुग्ध उत्पादों की जानकारी दी। इस मौके पर रेखा श्रीवास्तव, विमला सिंह, कृष्णानंद कलौनी, मदन विश्वकर्मा, भूधर जोशी, बिरेश जोशी, मनोज बोहरा, कविता जोशी, अखिलेश कुमार, कैलाश जोशी, पंकज पुजारी, गिरीश चिलकोटी, पवन सिंह बिष्ट, सुमन बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed